Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
फतेहपुर के मलवां ब्लाक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में मनरेगा मजदूरों से पंचायत मित्र अपने घर की पुराई करवा रहे हैं। जबकि तालाब में यदि खुदाई होती है तो तालाब के ही चारों ओर पुराई की जाती है, जिससे तालाब का सौंदर्यीकरण होता है। परन्तु यहाँ तो कुछ और हो रहा है, ग्राम प्रधान और पंचायत मित्र की मिलीभगत से इस गैर कानूनी कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर कोई कार्यवाही करेगा।

Category

🗞
News

Recommended