Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में लॉकडाउन 4.0 के खत्म होते ही रविवार को प्रशासन के आदेश के बाद सोमवार से बाजार खुल गए। शहर में जहां थोड़ा-थोड़ा करके दुकानों को खोला जा रहा है। वहीं, शहर से ग्रामीण इलाकों में पूरी तरह से बाजार खोलने के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशासन की मंजूरी के बाद मार्केट खुल गये है। यहां पर सुबह से ही दुकानदार दुकानों पर पहुंचे और साफ-सफाई के बाद ग्राहकी शुरू की। दुकान खुलने के बाद खजराना के व्यापारी इफ्तिखार गुड्डू और इरफान सुपर हार्डवेयर ने जनप्रतिनिधि बाजार में निकले और नियमों का पालन करते हुए ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग करने की समझाइश दी। इस दौरान जगह-जगह व्यापारी और आमजन ने दुकानों के बाहर गोल सर्कल बनाकर लोगों से अपील की गई कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन दुकानदार जरुर करें।

Category

🗞
News

Recommended