Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
1 जून को अनलॉक वन की शुरुआत होते ही देश भर में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं .कुछ चुनिंदा क्षेत्रों को छोड़कर सभी जगह दुकानें खुल गई हैं. पर्यटन स्थल भी सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं .सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में कामकाज सुचारू हो गया है. परिवहन के साधन भी सड़कों पर दौड़ने लगे हैं और आम जनता भी अब सड़कों पर नजर आने लगी है. मगर दूसरा नकारात्मक पहलू यह है कि पहले से खस्ताहाल अर्थव्यवस्था लॉक डाउन में काफी समय तक आर्थिक गतिविधियां बंद होने से और भी बुरी हालत में आ गई है .कई लोगों से रोजगार छिन गया
है इस तरह आमदनी घटने और जमा पूंजी समाप्त होने से आम आदमी तो घर बैठे बैठे ही सड़क पर आ गया है. इसी गंभीर मुद्दे पर पेश है कार्टूनिस्ट सुधाकर का यह कार्टून

Recommended