Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
खबर है टीम इंडिया की और टीम इंडिया जल्‍द ही प्रैक्‍टिस करती हुई दिखाई दे सकती है, जिस तरह से ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका ने की है. लेकिन इसके लिए अभी न तो तारीख तय हुई है और न ही जगह का निर्धारण हो पाया है.  आस्‍ट्रेलिया और श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ियों ने मैदान पर वापसी करते हुए एक बार फिर से प्रैक्‍टिस शुरू कर दी है. भारतीय टीम जल्‍द कोई मैच भी नहीं खेलने जा रही है. भारत श्रीलंका सीरीज पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और आईपीएल को लेकर भी कुछ साफ नहीं है. हालांकि भारत के साथ दिक्‍कत दूसरी है, दिक्‍कत यह है कि यहां कोरोना का प्रकोप आस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका से ज्‍यादा है और सभी खिलाड़ी देश के अलग अलग हिस्‍सों में रह रहे हैं, ऐसे माहौल में उन्‍हें एक साथ लाना भी मुश्‍किल साबित हो रहा है.
#TeamIndia #IndianCricketTeam #PracticeofTeamIndia

Category

🥇
Sports

Recommended