Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शिवपुरी में क्वारंटाइन सेंटर कुव्यवस्था का शिकार है। हालात ये हैं कि यहां तैनात किए गए कर्मचारियों के पास PPE किट और N95 या फिर थ्री लेयर मास्क तक नहीं। इसके अलावा, क्वारंटाइन सेंटर में रुके हुए मजदूरों को हाथ धोने साबुन और सैनेटाइजर भी उपलब्ध नहीं। जबकि आला अधिकारी व्यवस्थाएँ दुरुस्त होने का दावा करते नहीं थकते और CMHO पहले ही कह चुके हैं कि PPE किट का काफी स्टॉक उपलब्ध है दूसरी तरफ क्वारंटाइन सेंटर में तैनात किए गए कर्मचारी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि उन्हें बिना हथियार कोरोना की जंग में उतार दिया गया है और PPE किट तक नहीं दी। गौरतलब है कि यह हाल तब है जब इसी क्वॉरेंटाइन सेंटर में बीते दिनों एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुका है।

Category

🗞
News

Recommended