Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कांधला। कुछ समय पूर्व शिक्षिका के गायब हुआ मोबाइल बरामद कर पुलिस ने उन्हें सौप दिया, जिसके बाद शिक्षिका काफी प्रसन्न नजर आई। पानीपत निवासी मोनिका कौशिक कांधला ब्लाक के अन्तर्गत शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। कुछ समय पूर्व उनका मोबाइल नगर में कही गुम हो गया था। जिसके बाद शिक्षिका ने मामले की सूचना थाने में देते हुए कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शिक्षिका के मोबाइल को बरामद कर उनको फोन के माध्यम से उनका मोबाइल बरामद होने की सूचना दी। जिसके बाद शिक्षिका अपने पति मुकेश कौशिक के साथ स्थानीय थाने पहुंची। जहां पर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर सिंह ने उनको उनका मोबाइल सौप दिया। मोबाइल पाने के बाद शिक्षिका व उनके पति ने कहा कि, "हमें उम्मीद भी नही थी कि पुलिस हमारा फोन बरामद कर इस प्रकार हमें बुलाकर हमें फोन सौप देगी। इस प्रकार की घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती है। मोबाइल को पाकर हम बहुत खुश है।" दम्पत्ति थाना प्रभारी को धन्यवाद करते हुए पानीपत के लिए रवाना हो गई ।

Category

🗞
News

Recommended