Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोविड19 से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया लेकिन इस दौरान बच्चों का स्कूल भी छूट गया। राजस्थान सरकार ने इस समस्या का एक अनूठा हल खोज निकाला है।

कोरोना महामारी के समय लगातार जारी लॉकडाउन के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में नुकसान न हो, इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई के बाद अब रेडियो एवं टीवी के माध्यम से पढ़ाई के नवाचार अपनाए जा रहे हैं। इसके अनुकूल परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

रेडियो के शिक्षा वाणी प्रोग्राम के बाद एक जून से टीवी के माध्यम से शुरू किए गए शिक्षा दर्शन प्रोग्राम से सरकारी स्कूल के विद्यार्थी और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों के विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से जयपुर जिले के लगभग 3 हजार से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

विद्यार्थियों को निरन्तर शैक्षणिक विषयवस्तु से जोड़े रखने एवं उन तक सहज-सरल माध्यम से शिक्षण सामग्री की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से दूरदर्शन में शिक्षा दर्शन कार्यक्रम का प्रसारण शुरू किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended