Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दी गई अधिकृत जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले से भेजी गई 97 लोगों की जांच रिपोर्ट में से शेष 92 लोगों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात आ गई। जिसमें शुजालपुर का 1 तथा बाकि शाजापुर नगर के 20 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इसके साथ ही अभी तक जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 32 तक पहुंच गई। शाजापुर के लिए ये खबर ना सिर्फ चौंकाने वाली है बल्कि बहुत ज्यादा चिंताजनक हालात पैदा करने वाली भी है, क्योंकि अभी तक शाजापुर नगर पूरी तरह कोरोना मुक्त ही था, शुरुआत में सिर्फ एक पुलिसकर्मी ही इस महामारी की चपेट में आया था शेष जिले के अन्य स्थानों से थे। लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शाजापुर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

Category

🗞
News

Recommended