Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा जनपद के थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव राटौटी निवासी मनोज यादव जो कि रोडवेज विभाग में परिचालक है, आरोप है कि गांव के ही युवकों से रुपए के लेनदेन को लेकर मामूली विवाद हो गया था, वही शुक्रवार शाम को वह रोडवेज बस से अपनी ड्यूटी पूरी करके घर पहुंचा था कि तभी गांव के ही आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने उसके घर पहुंच कर लाठी-डंडे तमंचे राइफल लेकर युवक के ऊपर हमला बोल दिया, जिससे युवक सहित भाई गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों और ग्रामीणों को एकत्रित होता देख दबंग पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी पिनाहट में इलाज के लिए भर्ती कराया, वहीं युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended