Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में शराब के नशे में धुत दो चचेरे भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले है।बीच-बचाव करने पहुंची दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस द्वारा कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत को नाजुक देखते चिकित्सकों ने महिलाओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल आपको बता दे पूरा मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव भभीसा का है। जहां पर शराब के नशे में धुत दो चचेरे भाइयों के बीच मामूली कहासुनी हो गई और फिर देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई जिसमें दोनों भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और जब परिवार की दो महिलाएं बीच-बचाव करने के लिए पहुंची तो शराब के नशे में धुत चचेरे भाइयों ने महिलाओं पर भी जमकर लाठी डंडे बरसाए जिसमें 55 वर्षीय सोना व 25 वर्षीय शालू नाम की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जा चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं की हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है और पुलिस में इस पूरे मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended