Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा वाहन चोर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धड़पकड़ अभियान के अंतगर्त श्री विद्यासागर मिश्र,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओर श्री चन्दपाल शर्मा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृव में थाना फतेहपुर के शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया की कल देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर बेहट फतेहपुर मार्ग पर बन्द पड़े फार्महाउस से दो शातिर चोरों को 2 कार, 9 मोटरसाइकिल और एक फर्जी आरसी सहित गिरफ्तार किया गया और इनके दो अन्य साथी मोके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि हम चोरी के वाहनों के इंजन नम्बर बदल कर ओर चेसिस नम्बर ओर फर्जी आरसी बनवाकर लोगो को अच्छे दामो में बेच देते थे।

Category

🗞
News

Recommended