Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मानव की क्रूरता से भरी एक और वीडियो आई सामने, डंडों से पीट-पीटकर बेजुबान कुत्ते को उतारा मौत के घाट, तमाशबीन बनी रही मौके पर एकत्रित लोगों की भीड़, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, यह पूरा मामला थाना छर्रा इलाके के गुलाबी बाग मस्जिद के पास का बताया जा रहा जहा आधा दर्जन से ज्यादा लोग अपनेेे हाथों मे लाठी डंडे लेकर एक बेजुबान जानवर को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार देते है और मौके पर खड़े लोग मूकदर्शक बने इस पूरे दिल को झकझोर देने वाले दर्दनाक और हैवानियत भरे इस नजारे को अपनी आंखों से देखते रहते हैं। मौके पर खड़ी इस भीड़ में कोई इंसान इतनी हिम्मत ना कर सके जो इस बेजुबान जानवर के साथ पिटाई करने वाले को रोकने की जहमत तक उठाये और वह इंसान इस बेजुबान जानवर को डंडों से उस वक्त तक मारता रहा कि आखिर जब तक उस बेजुबान कुत्ते की आखरी सांस तक ना निकल गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मौके पर खड़ी भीड़ को देखकर जब एक युवक इस घटना स्थान की तरफ मोबाइल लेकर जा रहा था तो उस इंसान ने बेजुबान कुत्तेे को पीटने की वीडियो अपने मोबाइल में कैद करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एसपी ग्रामीण अतुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि छल्ला थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग एक कुत्ते को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं वीडियो की जांच कराई जा रही है और उसी आधार पर लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended