Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. 1 जून को अनलॉक-1.0 आने के बाद से ही केंद्र समेत राज्य सरकारें धीरे-धीरे चीजों को खोलने लगी हैं. ऐसे में सभी राज्यों की सरकारें अपने-अपने राज्य में सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य नियम कायदों पर अम्ल करवाने में जुटी हुई हैं. इसी के चलते उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 (COVID-19) के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी व सतर्कता बरतना आवश्यक है. इसके दृष्टिगत उन्होंने सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि प्रभावी पेट्रोलिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए.
#Coronavirus #Covid19 #Lockdown

Category

🗞
News

Recommended