Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गोरखपुर- जिले के गोला थाने में तैनात दो सिपाहियों का डांस टिक-टॉक पर धूम मचाए हुए है। वायरल हुआ वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला संज्ञान में आने के बाद दोनो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। टिक-टॉक पर वायरल हो रहे वीडियो में गोला थाने पर तैनात दो सिपाही प्रदीप कुमार व विवेक कुमारवर्दी में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो एक बर्थडे पार्टी सेलीब्रेट के दौरान शूट हुआ बताया जा रहा है। सूबे की योगी सरकार एक तरफ जहां अपराधियों पर नकेल कसने व जनसुरक्षा के लाखों जतन कर रही है वहीं सिपाहियों का डांस विभागीय अनुशासन नियमों को तार तार कर रहा है। पार्टी सेलिब्रेसन के दौरान ही दोनो कांस्टेबल बा-वर्दी हाथ में अधिकारियों का रूल लेकर ठुमके लगा रहे हैं। दोनो सिपाहियों की यह गैर जिम्मेदाराना हरकत की क्षेत्र में चर्चित हो रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Category

🗞
News

Recommended