Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सोशल मीडिया पर किसी फोटो और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल कर दिया जाता है। वहीं किसी पुरानी फोटो और वीडियो को नया बताकर भी उसे शेयर किया जाता रहता है। कई बार सच्चाई कोसों दूर होती है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग बिना सच जाने उसे वायरल करते रहते हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें भगत सिंह की बहन बीबी प्रकाश कौर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। इस पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि प्रकाश कौर अब हमारे बीच में नहीं रहीं, उनका निधन हो गया है। राजस्थान पत्रिका की फैक्ट चैक टीम ने इस दावे की जांच की तो पता चला कि यह दावा गलत है। पोस्ट की जांच में सच्चाई सामने आई कि भगत सिंह की बहन बीबी प्रकाश कौर का वर्ष 2014 में ही निधन हो गया था।
यह हो रहा वायरल
फेसबुक पर 'जोगेंद्र जाट भरतपुर' यूजर ने 30 मई को एक पोस्ट अपलोड की, जिसमें भगत सिंह की बहन प्रकाश कौर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया। इस तस्वीर को अपलोड करते हुए लिखा गया कि "आज शहीद भगत सिंह की छोटी बहन प्रकाश कौर का 96 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही पंजाब के होशियारपुर में शोक की लहर है। प्रकृति इनकी आत्मा को शांति दें,... हैशटेग रिप... यूनियनिष्ट मिशन पूज्य आत्मा को कोटि-कोटि नमन, विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं... राष्ट्रपुत्री प्रकाश कौर भारतदेश...। इस दावे को सोशल मीडिया पर कई यूजर शेयर कर रहे हैं।

Recommended