Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नीमच 6 जून 2020, कोरोना संक्रमण के बढते आकडों के बीच शनिवार को नीमच के चार कोविड केयर सेन्‍टरों से कुल 36 लोगों को पूरी तरह स्‍वस्‍थ होने पर, डिस्‍चार्ज कर उन्‍हे उनके घर रवाना किया गया है। सिविल सर्जन डॉ.बी.एल. रावत व अन्‍य अधिकारियों ने कोविड केयर सेन्‍टर डाईट बालिका छात्रावास एवं कस्‍तूरबा गांधी बालिका छात्रावास नीमच सिटी से 20 लोगों को पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य होकर, अपने घर लौटने पर पुष्‍प वर्षा कर, उनको शुभकामनाएं दी और उन्‍हे उनके घर जावद के लिए रवाना किया। इन सभी कोरोना योद्धाओं को आगामी 7 दिवस तक अपने घर में ही होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है। महिला बस्‍ती गृह नीमच एवं वात्‍सल्‍य भवन नीमच से शनिवार को जावद व उम्‍मेदपुरा के 16 लोगों को स्‍वस्‍थ्‍य होने पर डिस्‍चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 196 लोग पूरी तरह से स्‍वस्‍थ्‍य होकर अपने घर लोट चुके है।

Category

🗞
News

Recommended