Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार ने की सोशल डिस्टेंसिग की अवहेलना

बिना मास्क पहने घुस प्रतिबंधित क्षेत्र राष्ट्रीय उद्यान में : दीया कुमारी
लॉक डाउन के दौरान सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में घुसने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं करने और सार्वजनिक स्थान पर मास्क ना पहनने की सांसद राजसमंद और भूतपूर्व विधायक सवाईमाधोपुरए दीया कुमारी ने घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो क्लिप से साफ पता चलता है कि विधायक का व्यवहार बेहद अशोभनीय और गैरजिम्मेदाराना है। सरकार को चाहिए कि वो अपने विधायक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। उल्लेखनीय है कि सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की अवेहलना करते हुए निजी बांउसरों व कार्यकर्ताओं के साथ सरेआम प्रतिबंधित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में दाखिल हुए थे और कह रहे थे सरकार जाए भाड़ में। दीया कुमारी ने कहा कि उनकी इस हरकत से कर्मचारियों के साथ साथ बाघों में भी संक्रमण का रिस्क बढ़ सकता है। यह भी उल्लेखनीय है कि बाघ व दूसरे वन्य जीवों में कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा होने के चलते राष्ट्रीय उद्यानों में केंद्र सरकार द्वारा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended