Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
यूपी एटीएस ने हापुड़ से किया जावेद को गिरफ्तार, खालिस्तानी आतंकियों को जावेद कर रहा था हथियार सप्लाई, मेरठ के किठौर का रहने वाला जावेद हापुड़ से किया गया गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने पंजाब पुलिस के इनपुट पर किया आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार- यूपी आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की सप्‍लाई करने वाले एक शख्‍स को रविवार को हापुड़ जिले से गिरफ्तार किया। एटीएस के अपर महानिदेशक ध्रुव कांत ठाकुर ने बताया कि खालिस्तानी आतंकियों को हथियार मुहैया कराने वाला जावेद मेरठ के किठौर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी जावेद से पूछताछ में जुटी है। 4 दिन पहले यूपी एटीएस ने मेरठ से खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के एक दूसरे मददगार को अरेस्ट किया था। यूपी पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ मेरठ और मोहाली में लूट, हत्‍या के प्रयास और आर्म्‍स ऐक्‍ट के तहत कई केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार हथियारों की सप्‍लाई करने में मामले में पंजाब पुलिस को जावेद की काफी दिनों से तलाश थी। खालिस्तान मुहिम के मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले भी कई आतंकवादी पकड़े जा चुके हैं। एटीएस के सूत्रों के मुताबिक एटीएस टीम ने जावेद की गिरफ्तारी की सूचना पंजाब पुलिस को दे दी है। जल्द ही पंजाब पुलिस की एक टीम लखनऊ पहुंचकर जावेद को अपने साथ ले जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended