Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान में पॉजिटिव से नेगेटिव आने वाले मरीजों की रिकवरी रेट 73.24 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 10,385 पॉजिटिव मरीजों में से 7606 लोग इस महामारी को हराकर नेगेटिव हो चुके हैं।
राजस्थान से आगे दिल्ली-तमिलनाडु
डॉ. शर्मा ने बताया कि राजस्थान टेस्टिंग में देश में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। केवल तमिलनाडु और दिल्ली ही टेस्टिंग में आगे हैं। अब तक करीब 5 लाख टेस्ट प्रदेश में किए जा चुके हैं। राज्य के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में अब तक 1.25 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यदि पॉजिटिव केसेज बढ़ रहे हैं तो रिकवरी केसेज भी उसी अनुपात में बढ़ रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended