Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उमरिया जिले के अंतिम छोर और जंगलो के बीच बसे ग्राम सेहरा से अपने परिजनों के साथ मामा के घर जा रहे 3 मासूम बच्चे सोन नदी भंवर सेन के घाट को पार करते समय बह गए। यह क्षेत्र थाना मानपुर तथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का घना जंगली क्षेत्र है, जिसे भवंर सेन कहा जाता है । बताया जाता है अपने परिजन के साथ तीनो बच्चे जैसे ही नदी पार करने लगे वैसे ही गहरे पानी मे समा गए। घटना की सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिलते ही जबलपुर से SDERF की टीम ने पहुंचकर 1 बच्चे के शव को बरामद कर लिया है वहीं दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है। तहसीलदार सहित राजस्व ,वन अधिकारी तथा कलेक्टर मौके पर मौजूद हैं।

Category

🗞
News

Recommended