Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी धार्मिक स्थलों को आज खोला गया वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थलों के गुरुओं से बात की गई और उनसे अपील की गई कि आप लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। वहीं हर मंदिरों पर धार्मिक स्थलों के बहार पुलिस कर्मचारियों को तैनात भी किया गया है। इटावा में एक प्राचीन कालका मंदिर है जो कि सैकड़ों साल पुराना है लॉक डॉउन की वजह से उस मंदिर के कपाट में भी ताले लग चुके थे लेकिन प्रशासन के आदेश अनुसार आज लखना के कालका मंदिर को खोला गया। वहीं भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के मध्य नजर रखते हुए मंदिर के बाहर पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। 

Category

🗞
News

Recommended