उज्जैन। थाना भैरव गढ़ क्षेत्र में ग्राम रातड़िया निवासी अजय चौधरी और उसके पिता सिध्दनाथ चौधरी पर ग्राम के ही कुछ महिला पुरुष रोहित चौधरी और राहुल चौधरी , व महिलाओं में सोरम पति नाथूलाल, उर्मिला पति राहुल, एक रोहित की पत्नी द्वारा तलवार और लठ्ठ से जानलेवा हमला कर दिया। जब भेरूगढ़ पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस द्वारा सामान्य धारा 323,294,506,34 ipc के तहत कार्यवाही कर मामले को दबाने में लगी है। जबकि पिता-पुत्र दोनों को ही उज्जैन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया पिता को सिर में टांके आए। और कई जगह अंदरूनी चोटें भी। डॉक्टर के अनुसार आई वही अजय चौधरी को भी शिर में और कमर पर लगी उसके बाद भी भैरवगढ़ पुलिस सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर रही एक समस्या पर हैं। घायलों के परिवार जन उनके साथ हुई घटनाओं को लेकर उज्जैन पुलिस कप्तान से मिलकर पूरी जानकारी से अवगत कराएंगे।