Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बिछड़ौद। लाॅकडाउन के उल्लंघन पर कि चालानी कार्यवाही. देशभर में तेजी से फेल रही कोरोना वायरस संक्रमण बिमारी और संपूर्ण जिले में चलते लॉकडाउन के दौरान उज्जैन कलेक्टर आशीषसिंह के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मास्क पहनकर घूमने वाले और सोशल डिस्टेंस का पालन नही करने वाले लोगों पर चालानी कार्यवाही करते हुए एक अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत सोमवार को ग्राम घट्टिया में भी एसडीएम पुरुषोत्तम कुमार के निर्देश पर तहसीलदार शिवराम कनासे, थाना प्रभारी एमएल मीणा, उपनिरीक्षक एनएस ठाकुर, एएसआई राजेंद्रसिंह हाड़ा सहित अन्य प्रशासनिक अमले के अधिकारियों ने घट्टिया तहसील मुख्यालय पर किराना, कपड़ा, फल, सब्जी सहित अन्य व्यापारियों व ग्रामीणों द्वारा बिना मास्क पहनकर घूमने, सोशल डिस्टेंस का पालन नही करने और दुकानों पर गोल घेरे नही बनाने और भीड़ करने के साथ लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 100 से 500 रूपए का जुर्माना भरवाते हुए चालानी कार्यवाही की शुरूआत की। कुछ व्यापारी व ग्रामीण पुलिस की गाड़ी को आते देख मास्क पहनकर बैठ गए जिससे वह कार्यवाही से बच गए। साथ ही चालानी कार्यवाही के बाद व्यापारियों व ग्रामीणों ने मास्क पहनना भी शूरू कर दिया। इस मौके पर एएसआई राजेंद्रसिंह हाड़ा,आरक्षक कमल मालवीय,आत्माराम चौहान, पंचायत सचिव संजय मालवीय, सहा. सचिव मनोज मकवाना आदि भी मौजूद थे ।

Category

🗞
News

Recommended