Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जालौन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, पिछले 24 घण्टों में 10 लोगों के संक्रमित पाये जाने से हड़कंप मचा हुआ है। इन मामलों के आने के बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। जिसमें एक्टिव केस 25 हो गए है, मंगलवार को कोंच नगर में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद डीएम-एसपी ने इस इलाके का निरीक्षण करने के बाद पूरे नगर को सील करा दिया साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग करके उनके सेंपिल लिए जा रहे है। जनपद में सोमवार और मंगलवार को कोंच नगर में 2, कालपी में एक ही परिवार के 5 सदस्य एक ग्राम रिनिया, एक उरई और एक कुठौंद में संक्रमित मिला है। कोंच और कालपी नगर में एकाएक मामले बढ़ने के बाद ने जिलाधिकारी ने दोनों नगर को सील कर दिया है यहां किसी को न तो आने की और न जाने की अनुमति दी है, साथ ही सभी लोगों को हिदायत दी है कि वह अपने घरों से न निकले। जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर और पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने इन कोरोना पॉजिटिव इलाकों का दौरा किया। डीएम ने आज कोंच नगर के कमला नेहरु इंटर कालेज में बनाये गये कोरोना टेस्टिंग सेंटर में पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया साथ ही कहा कि जो भी संक्रमित पाये जाने वाले लोगों की कांटेक्ट में आये है वह स्वयं टेस्टिंग करा लें। इन इलाकों में मामले बढ़ने के बाद राशन होम डिलीवरी के माध्यम से भेजा जाएगा इनके कांटेक्ट नंबर नगर पालिका और उप जिलाधिकारी के माध्यम से अनाउंसमेंट कराए जा रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended