Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इस साल होने वाले क्रिकेट के तमाम आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. भारत में होने वाली T20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल तो पहले ही स्थगित है, वहीं अब एशिया कप पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं, हालांकि अब T20 विश्‍व कप पर फैसला होने वाला है, लेकिन एशिया कप पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि एशिप कप को लेकर क्‍या कुछ अपडेट है. एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी ने सितंबर में होने वाले एशिया कप के मेजबान का फैसला करने के लिए सोमवार को टेलीक्रांफ्रेस के जरिए बैठक का आयोजन किया. हालांकि इस टूर्नामेंट को पहले से ही तय तिथि में आयोजित करने में कई मुश्‍किलें सामने आ रही हैं.
#Asiacup2020 #PCB #BCCI

Category

🗞
News

Recommended