Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना के भय से लोगों का रुख अब प्राकृतिक चीजों की ओर होने लगा है लोग मिट्टी के बने बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं यूपी के गोण्डा जिले के बाजार में इस वक़्त मिट्टी का घड़ा नए मॉडल के रूप में बिक रहा है जिसमें टोटी लगा हुआ है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं। एलबीएस डिग्री कॉलेज के वनस्पति विभाग की प्रोफेसर डॉ रेखा शर्मा ने इसके फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचना है तो हर उपाय के साथ फ्रिज के पानी से दूर रहें घड़े के पानी का उपयोग करें इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। घड़ा मिट्टी का बना होता है जिसमें छोटे छोटे छिद्र होते हैं पानी के रिसाव से वत्सोपर्जन होता है जिससे घड़े का तापमान धीरे धीरे कम होता है जो हमारे शरीर के टेम्परेचर से थोड़ा कम होता है ऐसी स्थिति में ये पानी नुकसान नही करता। कोरोना से जंग वही जीतेगा जिसकी इम्युनिटी अच्छी होगी। 

Category

🗞
News

Recommended