जयपुर। जवाहर कला केंद्र के 'ऑनलाइन लर्निंग- चिल्ड्रंस समर फेस्टिवल' में विजुअल आर्ट्स सेशन के तहत कला प्रेमियों ने दिल्ली के कलाकार तीर्थांकर बिस्वास से 'ऑयल पेस्टल वर्क ऑन पेपर' की कला सीखी। सेशन में ऑयल पेस्टल से चित्र बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप तकनीक सिखाई गई। इसके बाद, विजुअल आर्ट्स ऑनलाइन लर्निंग सेशन के तहत भीलवाड़ा निवासी विद्या देवी सोनी ने 'मांडणा आर्ट' सेशन का संचालन किया। इस सेशन में विभिन्न डिजाइंस बनाने एवं इस कला के लिए आवश्यक उपयोगी सामग्री के बारे में भी सिखाया गया।