Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद शामली के थानाभवन किसान इंटर कॉलेज के पीछे से थानाभवन बजाज शुगर मिल पर जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग अवैध रूप से एलुमिनियम गलाने की भट्टी संचालित कर रहे हैं। यह भट्टी पिछले 1 वर्ष से अवैध रूप से संचालित हो रही थी। जिसकी शिकायत क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी व स्थानीय पुलिस को की थी, जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध भट्टी को बंद करा दिया था। जहां भट्टी संचालक ने भट्टी को बंद कर दिया था, लेकिन अवैध एलुमिनियम गलाने की भट्टी दोबारा से संचालित कर किसानों को दम घुटने वाले धुए में झोंका जा रहा है तो साथ ही किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। आसपास के लोगों का जहरीले धुंए से परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। जिसके शिकार क्षेत्रीय किसानों ने उप जिला अधिकारी शामली संदीप कुमार को एक शिकायती पत्र भेज कर शिकायत की है। उनका कहना है कि बिना किसी अनुमति के कृषि क्षेत्र में अवैध भट्टी संचालित नहीं हो सकती भट्टी को सील कर कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended