Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को सभी मरीजों के लिए खोले जाने पर बवाल बढ़ता जा रहा है. उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के आदेश को पलटा तो अब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने सवाल खड़ा कर दिया. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में कल एलजी साहब ने फैसले को पलट दिया, हालांकि एलजी को कोई आईडिया नहीं था. कितने लोग बाहर से इलाज के लिए आएंगे?

Category

🗞
News

Recommended