Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नगर निगम के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सांसद लल्लू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता बीजेपी महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसी कड़ी में 10 नामित पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। सिख समाज के अजीत सिंह गांधी को महापौर जी के स्वाध्याय ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी नामित पार्षदों को पुष्प गुच्छ भेंट कर राम नाम ओढ़ाकर महापौर द्वारा उनका स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण लेने वालों में श्रीमती विन्दु सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह, आशीष सिंह, रमाकांत पांडे, संजय शुक्ला, श्रीमती रीना दिवेदी, मायाराम वर्मा, रंजीत सोनकर, आदि ने अपने पद की शपथ ली।पत्रकारों से वार्ता करते हुए महापौर ने कहा कि सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वालों ने 10 नामित सदस्यों को शपथ दिलाई गई है। इनको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं केंद्र और प्रदेश सरकारों की नीति पर खरे उतरे यही हमारी कामना है। इस अवसर पर नगर निगम की आयुक्त एवं तमाम कर्मचारी शामिल है। 

Category

🗞
News

Recommended