Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बीकानेर .बीकानेर राजपरिवार के महाराजा डॉ. करणी सिंह की पुत्रवधू व महाराज नरेन्द्र सिंह की पत्नी पद्मा कुमारी की पार्थिव देह का मंगलवार को देवीकुण्ड सागर स्थित रियासतकाली बीकानेर राज परिवार विश्राम स्थल में अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन सोमवार देर रात को हल्दीराम मूलचंद अस्पताल में हो गया था। बीकानेर पूर्व विधानसभा से विधायक व पद्मा कुमारी की पुत्री सिद्धि कुमारी ने अंतिम संस्कार की पर पराओं का निर्वहन करते हुए पद्मा कुमारी की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों सहित बीकानेर राजपरिवार से जुड़े सदस्यों, राजपूत समाज के लोगों ने शोक संतप्त सिद्धि कुमारी व महिमा कुमारी को ढांढस बंधाया और पद्मा कुमारी को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Category

🗞
News

Recommended