Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भाजपा नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, नामित पार्षदों पर मुकदमा दर्ज, मुरादाबाद नामित पार्षदों ने निकाला जुलूस। मीडिया में खभर दिखाए जाने के बाद बीजेपी के 2 नामित पार्षदों व 20 अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा। नामित पार्षद पद की शपथ लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी के दो नामित पार्षद शशि किरण व राजीव गुप्ता द्वारा जुलूस निकालकर अपनी खुशी व्यक्त की जा रही थी। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थकों का भी भारी जमावड़ा देखा गया था जो ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर खुशी जाहिर करते दिखाई दे रहे थे। जुलूस के दौरान जमकर सोशल डिस्टेंसिङ्ग की धज्जियां उड़ाई गई थी। मीडिया द्वारा खभर दिखाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों पैर्षदो व उनके 20 अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में धारा 188,269,270 IPC व 51B आपदा Vप्रबंधन अधिनियम व माहमारी अधिनियम 3 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Category

🗞
News

Recommended