Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश में भ्रस्टाचार इस कदर हावी हो गया है। कि किसी भी आम आदमी और नीचे स्तर पर कार्यरत सरकारी कर्मचसरियों की कोई भी उच्चाधिकारी या सरकार सुननें को तैयार नहीं है। हम इसी को लेकर आज एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना बतानें जा रहे हैं। जहाँ सरकारी तंत्र से परेशान नलकूप विभाग में रिटायर्ड एसडीओ शाहजहाँपुर निवासी सोनपाल सिंह कठेरिया ने सरकारी सिस्टम से परेशान होकर आत्म हत्या कर ली है।
यह घटना उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर के मोहल्ला महमद जलाल नगर की है। जहाँ शहर में रह रहे सोनपाल सिंह कठेरिया जो कि जनपद हरदोई में नल कूप विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात थे वह अभी जनवरी 2020 में रिटायर हुए थे उन्हें पाँच महीने बीत जाने के बाद भी सोनपाल सिंह को ना तो पेंशन मिली और ना ही विभाग से फंड मिला जिसके कारण उनके घर में आर्थिक तंगी होने लगी घर में दो जवान बेटियां शादी के करनें लायक थीं उनकी शादी की चिंता लगातार उन्हें सताए जा रही थी जब किसी भी तरीके से आर्थिक समस्या से निज़ात नहीं मिला तो उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक ने आत्म हत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ गया है। सुसाइड नोट में उन्होंने कहा की वह आत्महत्या इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनके मरने के बाद ही उनका फंड और पेंशन मिल पाएगा इसलिए हम आत्म हत्या कर रहे हैं। आत्म हत्या करनें से उनके परिवार की आर्थिक तंगी दूर होनें के साथ साथ उनकी जबान दोनों बेटियों की शादी भी हो जाएगी अब आप बताएं कि ऐसे भ्रष्ट तंत्र से कौन समाज को बचाएगा यह भ्रस्टाचार कब तक यूँ ही चलता रहे।

Category

🗞
News

Recommended