Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अमेठी. जामो थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरियाबाद चौराहे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट। दर्दनाक हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हुई। जायस जगदीशपुर नेशनल हाईवे पर जायस की तरफ से आ रहे डम्फर से एक महिला को कुचल दिया। बताया जा रहा कि महिला शिवपुर जामो की है वह दवा के लिये अपने एक 4 माह के बच्चे को लेकर गोरियाबाद आई थी। प्यास लगी तो पानी पीने सड़क के किनारे नल पे गई और वापस आ रही थी कि अचानक जायस की तरफ़ से आ रहे डम्फर ने कुचल दिया और महिला ट्रक के नीचे फस गई। जिससे उसका बाय पैर पूरी तरफ से फट गया है और वह बहुत बुरी तरह से घायल हो गई।

Category

🗞
News

Recommended