Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना संकट के बीच एक ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार से सवाल के साथ-साथ कई तरह के सुझाव भी दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोरोना और उसके असर को लेकर राहुल का अलग-अलग फील्ड के देश-विदेश के एक्सपर्ट से चर्चा का दौर जारी है। डेढ़ महीने में 5 एक्सपर्ट से बात कर चुके कांग्रेस नेता ने आज पूर्व अमेरिकी राजनयिक और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में डिप्लोमैसी एंड इंटरनेशनल रिलेशंस के प्रोफेसर निकोलस बर्न्स से बात की। दोनों ने इस दौरान दुनिया में इस वक्त के माहौल पर बात की। इस दौरान अश्वेत नागरिक, हिन्दू-मुस्लिम, लोकतंत्र समेत कई मसलों पर चर्चा की गई। यही नहीं राहुल ने इस दौरान दोनों देशों में कोरोना की लड़ाई, लॉकडाउन और फिर उसके असर पर भी निकोलस से बात की।
#RahulGandhi #Congress #RahulGandhiStandswithPeople

Category

🗞
News

Recommended