Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली की थाना कांधला पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा मे तस्करी कर लायी गई अवैध शराब बरामद।  आज दिनांक 12.06.2020 को पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कांधला पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर खेड़ा कुरतान गंगेरू मार्ग से 01 अभियुक्त रमेश पुत्र जनेश्वर निवासी ग्राम खेड़ा कुरसान थाना कांधला जनपद शामली को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से 24 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संम्बन्ध में थाना कांधला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Category

🗞
News

Recommended