Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के कांशीराम पार्क का है एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था की पार्क में लगे जिम झूले अपने आप चल रहे हैं। लोगों में वायरल वीडियो के बाद दहशत का माहौल बन गया। जब यह मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पहुंचा तो गुरुवार की शाम सीओ सिटी संग्राम सिंह अपने दल बल के साथ पार्क पर निरीक्षण के लिए पहुंच गए। वहां के गार्ड ने बताया कि मैं 8 साल से क्या नौकरी कर रहा हूं ऐसा कुछ नहीं है बस यहां पर लगे जिम झूले नए हैं और इनकी ग्रेसिंग भी पूरी है। किसी शरारती तत्व ने झूलों को चलाकर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो शरारती तत्व ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended