Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी फैलने के बाद से भारत में पहली बार एक दिन में संक्रमण के 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही देशभर में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3 लाख के पार चला गया।
पिछले 10 दिन के भीतर ही एक लाख मामले सामने आने के मद्देनजर सरकार ने महामारी की रोकथाम के लिए सख्त उपाय अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर विचार-विमर्श करेंगे।
केंद्र ने शुक्रवार को राज्यों से कोविड-19 के उभरते केंद्रों (अत्यधिक मामलों वाले नए स्थानों) पर विशेष ध्यान देने और कोरोनावायरस संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा। कोरोनावायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन से देश के धीरे-धीरे बाहर आने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर विचार-विमर्श करेंगे।

यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के बीच ‘अनलॉक-1’ के दौरान आम लोगों और कारोबारियों को कई तरह की छूट दी गई है ताकि लॉकडाउन से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ 16 और 17 जून को संवाद करेंगे।

Category

🗞
News

Recommended