Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago


प्रदेश में मानसून का आगमन १५ जून से माना जाता है लेकिन बारां जिले में मानसून पूर्व की छुटपुट बरसात कई बार हो चुकी है साथ ही अच्छी बारिश की कामना को लेकर अब ग्रामीण क्षेत्रों में इंद्रदेव को मनाने के लिए पूजन और टोटके भी होने लगे हैं। जिले के केलवाड़ा क्षेत्र में ग्रामीण बालिकाओं ने गोबर की मेंडकी बनाकर सिर पर रखकर घर घर जाकर गीत गाते हुए पानी पिलाने की प्रार्थना की। मान्यता है कि इस तरह के ग्रामीण क्षेत्रों में टोटके किए जाते हैं। जिससे बरसात शीघ्र और अच्छी होती है।

Category

🗞
News

Recommended