Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गंधार गांव में असलहों के बल पर खेत जोतने पहुंचे दबंग, मौके पर पहुंची पुलिस ने रुकवाया, शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव गंधार की है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा कुछ ग्रामीणों को पट्टे पर सरकारी जमीन दी गई थीं। जिस पर वो लोग बर्षो से खेती बाड़ी कर अपने परिवारों का भरण पोषण कर रह है। इस बीच पंजाब निवासी एक भू-माफिया सरदार ने लेखपाल से साठ गांठ कर ली और फर्जी कागजो के आधार पर ग्रामीणों के नाम कटवा कर अपना व अपने परीजनो के नाम सरकारी कागजो में दर्ज करा दिए। सरदार द्वारा किये गए फर्जीबाड़े को जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकरी सदर से मामले की शिकायत की तथा न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज कराया जो कि विचाराधीन है। न्ययालय में चल रहे मुकदमे की जानकारी होने के बाद भी भू माफिया सरदार ने गुपचुप तरह से उक्त जमीन शहर के लक्ष्मी होटल मालिक व कुछ अन्य लोगो के हाथों बेच दी ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार सुबह उक्त होटल मालिक भारी मात्रा में हथियार, ट्रैक्टर व कई लोगो को साथ लेकर गांव पहुंचा और हथियार के बल पर ट्रेक्टर से खेत जुतवाने लगा। जिसके ग्रामीणों ने विरोध भी किया लेकिन हथियारों के आगे ग्रामीणों की एक न चली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुचने से पहले ही हथियार बंद फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंगो द्वारा की जा रही जुताई को रुकवा दिया गया है, थानाध्यक्ष कुंबर बहादुर सिंह ने बताया कि खेत की जुताई को रुकवा दिया गया है तथा दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाये रखने के निर्देश दिए गए है।

Category

🗞
News

Recommended