Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के समय फ्रंटलाइन कोरोना फाइटर्स जिनकी 24 घण्टे लगातार कोरोना मरीजों की सेवा करने के ही कारण तेजी से कोविड पॉजीटिव मरीज ठीक हो रहे है। उनकी सुरक्षा के लिए लगातार विभिन्न संगठनों द्वारा फ्रंटलाइन कोरोना फाइटर्स के लिए मास्क, पी0पी0ई 0 किट आदि लगातार जिला प्रशासन को दान दी जा रही है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड,जो कानपुर उत्तर प्रदेश सरकार का एक पूर्ण स्वामित्वाधीन उपक्रम है। निगम के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ से प्राप्त लाभांश से कोविड-19 महामारी संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत आज श्री राम यज्ञ मिश्र,प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड कानपुर द्वारा 3,500 पीस मास्क,475 नग फेसशील्ड एवं 200 पीस विशेष पी0पी0ई0 किट्स जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी महोदय को उपलब्ध कराई। इस अवसर पर श्री प्रभात बाजपेई विभागीय प्रबंधक, एस0के0 राय अधिशासी अभियंता, एस0ए0 अब्बास विभागीय प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।

Category

🗞
News

Recommended