Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी इलाके को हाल ही में हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन बंद हो गया। शिवपुरी निवासी महावीर सिंह द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्र होने के कारण पशुओं के लिए चारा लेकर अपना न्यू हालेंड कंपनी का ट्रेक्टर को सील्ड क्षेत्र से बाहर खड़ा कर दिया गया। देर रात्रि में इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने शिवपुरी रोड पर भजन ट्रैक्टर एजेंसी के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर लिया गया।  अज्ञात चोरों द्वारा की गई ट्रैक्टरों ट्रॉली चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और जैसे ही इसकी जानकारी एजेंसीज स्वामी को लगी उसने एजेंसी पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले और उसमें साफ तौर पर ट्रैक्टर चोरी की घटना दिखाई दी। घटना की सूचना एजेंसी संचालक द्वारा थाना राया पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि राया थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर यह ट्रैक्टर एजेंसी थी जहां से यह ट्रैक्टर ट्रॉली दोनों एक साथ अज्ञात चोर चुरा ले गए। दुकान स्वामी द्वारा इस घटना की सीसीटीवी फुटेज थाना राया पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हॉटस्पॉट एरिया में हुई इस चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त है। घटना के संबंध में जानकारी संचालक नरेंद्र सिंह द्वारा दी गई। 

Category

🗞
News

Recommended