Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आज प्रयागराज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने भारत चीन सीमा पर तैनात चीन सैनिकों द्वारा 20 भारतीय जवानों की शहादत से आक्रोशित बालसन चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। चीन विरोधी "अब भी जिसका खून न खोले खून नहीं वह पानी है" "बोल सैनिकों हल्ला बोल" "आवाज दो हम एक हैं" नारे लगाते हुए चीन के राष्ट्रपति का पोस्टर और झंडा पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन स्थल पर बोलते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय तिवारी ने कहा कि हमारी धरती हमारी संप्रभुता खतरे में है हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। वीरांगनाओं के मांग के सिंदूर उजड़ रहे हैं भारत की जनता सच की हकदार है क्योंकि पीएम मोदी और उनकी सरकार पिछले 2 महीनों से डेनियल नीति का पालन करने में लगी है परिणाम स्वरूप चीनी सेना ने हमारे सैनिकों को हमारे क्षेत्र में मार डाला हम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Category

🗞
News

Recommended