Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोखराज थाना पुलिस को मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि सिहोरी गांव में रहने वाले अंतर्जनपदीय पच्चीस हजार रुपये का इनामी गौ तस्कर राशिद गंगसरी गांव के नजदीक गंगा के कछार में गोकशी की फिराक में है। सूचना पर पुखराज पुलिस व एसओजी की टीम ने गौ तस्कर राशिद घेराबंदी किया। पुलिस टीम से अपने को घिरा देखकर राशिद ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी फायर किया। इस दौरान राशिद के पैर में गोली लग गई। घायल राशिद को हिरासत में लेकर पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। सोमवार की शाम को चरवा कोतवाली पुलिस की अन्तर्जनपीय पंद्रह-पंद्रह हजार के दो गौ तस्कर से मुठभेड़ हुई थी, जिसमे एक गौ तस्कर घायल हुआ था। चरवा पुलिस ने दोनों गौ तस्कर को जेल भेज दिया था। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है गौ तस्कर राशिद आसपास के जनपदों में भी सक्रिय रहा है। राशिद के ऊपर गौवध अधिनियम के अलावा गैंगस्टर आदि के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल गौ तस्कर के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended