Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
देशभर में जहां कोरोना वायरस संक्रमण महामारी का प्रकोप अब भी जारी है, वहीं जिलेभर में शाम 6 से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का सिलसिला भी चल रहा है । जिसके अंतर्गत लगातार 90 दिनों तक बिछड़ौद, मालीखेड़ी, जैथल, घट्टिया सहित अन्य क्षेत्रों और स्थानीय यूको बैंक शाखा परिसर में अपनी मेहनत के साथ निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने पर गुरुवार को पुलिस प्रशासन के आरक्षक विनोद खंडवी का यूको बैंक शाखा परिसर में पहुंचकर फुल माला पहनाने के साथ मिठाई खिलाकर उनका सम्मान कर डायरी और कलम भी भेंट की। समाजसेवी इस्माईल कुरैशी ने बताया की विनोद खंडवी आर्मी बालाघाट से छुट्टी मिलने के बाद अपने गृह क्षेत्र ग्राम भूतिया पहुंचे थे। लेकिन पूरे भारत में लगे लाॅकडाउन और आवागमन बंद होने के कारण वह यहीं फंस गए थे। जिसके बाद क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले घट्टिया थाने में उन्होंने जोईनींग ली और लगातार क्षेत्र में सेवा दी। गुरुवार को वह वापस अपने कार्य क्षेत्र बालाघाट हेतू रवाना हुए। इस मौके पर शाखा प्रबंधक गोपेन्द्र कुर्मी, दिपांशु जैन, धर्मेन्द्र वर्मा, रश्मित अवल, अरविंद बरगोटी, अमीत सूर्यवंशी, संजय प्रजापति, हरिनारायण सोलंकी, चौकीदार रसीद खान, राजीव सोलंकी, विकास सोलंकी सहित अन्य कर्मचारी व ग्रामीणजन मौजूद थे। जानकारी बैंक सहयोगी लखन राठौर ने दी।

Category

🗞
News

Recommended