Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राजस्थान में स्कूली शिक्षा का चेहरा बदलने जा रहा है। आधुनिक तरीकों से पढ़ाई के लिए जल्द ही प्रदेश के चयनित 100 राजकीय विद्यालयों में एक करोड़ 85 लाख की लागत से स्मार्ट क्लासरूम लगाए जाएंगे।

शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इसके लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एजूकेशनल कॉन्स्युटेंट इंडिया लिमिटेड के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया है।

इस सहमति पत्र के तहत प्रदेश के 100 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम लगाने के साथ ही कक्षा एक से 12 तक पाठ्यक्रम का ई-कॉन्टेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी 100 विद्यालयों के प्रत्येक विद्यालय के 4 शिक्षकों को स्मार्ट क्लासरूम में पढ़ाने के लिए बाकायदा प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended