Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) की जांच दोगुनी करने के गृहमंत्री अमित शाह के फैसले के बाद 15 और 16 जून को 16,618 नमूने लिए गए जबकि 14 जून तक रोजाना 4,000 से 4,500 नमूनों की जांच हो रही थी।
मंत्रालय ने कहा है कि रविवार को गृहमंत्री द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी के सुझाव के बाद दिल्ली में कोविड-19 की जांच के लिए 2,400 रुपए कीमत निर्धारित की गई है और अब ‘रैपिड एंटीजन’ पद्धति से जांच होगी।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, दिल्ली में कोविड-19 की जांच दोगुनी करने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के 14 मई के फैसले के बाद 15 और 16 जून को 16,618 नमूने एकत्र किए गए। अब तक 6510 नमूनों की रिपोर्ट मिल चुकी है, बाकी रिपोर्ट 18 जून तक मिल जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended