Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नीमच। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय अति. पुलिस अधीक्षक एस एस कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत नीमच सीटी थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुआ खेलते रहें है गांव गिरदौड़ा से 5 व्यक्ति कैलाश पिता की भेरूलाल प्रजापत निवासी ग्वालटोली उम्र 40 वर्ष, मोहम्मद अकरम उर्फ बाबु पिता नसरुद्दीन सैयद उम्र 40 वर्ष निवासी माधवगंज नीमच, जलालुद्दीन उर्फ गुलशार पिता जिलानी अंसारी निवासी पशुपतिनाथ मंदिर के पास मंदसौर, मो रफीक पिता अब्दुल करीम उम्र 56 वर्ष निवासी झुग्गी झोपड़ी मंदसौर, दिलीप पिता रतनलाल जैन निवासी गिरदौडा़ को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। वही 2200 रुपये जुआ राशी जप्त की। उक्त सराहनीय कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दशरथ माली आरक्षक देवीलाल डिगा, श्याम माली का सराहनीय योगदान रहा।

Category

🗞
News

Recommended