Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पुराने वीडियो, उनके बारे में क्या कहा और लिखा गया, ये सब बातें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक पुराना वीडियो करीना कपूर खान का वायरल हो रहा है। इस वी‍डियो में करीना की खास सहेली अमृता अरोरा लडक ने करीना से पूछा कि वे सारा अली खान को डेटिंग के बारे में क्या सलाह देना चाहेंगी?

करीना ने इस पर तपाक से कहा कि कभी भी अपने पहले हीरो को डेट मत करना। यह मैंने कह दिया है। गौरतलब है कि सारा अली खान के पहले हीरो सुशांत सिंह राजपूत थे। सारा ने 'केदारनाथ' फिल्म के जरिये डेब्यू किया था।

केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सारा और सुशांत सिंह राजपूत की नजदीकियों की काफी खबरें आई थीं, लेकिन बाद में दोनों की राह जुदा हो गई। बहरहाल, करीना के इस वीडियो से सुशांत के फैंस बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि आखिर सुशांत के प्रति करीना के मन में इतनी नफरत क्यों?

Category

🗞
News

Recommended