Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कैराना। शनिवार को गांव बल्हैडा में जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर अवैध रेत खनन का भंडाफोड़ किया गया है। लेकिन इसके बावजूद कैराना तहसील के गांव मामोर में प्रशासन द्वारा छोड़े गए वैध पट्टे की आड़ में रात्रि में रेत खनन जारी है। ग्रामीणों के अनुसार मामोर में दिन रात पोकलेन व जेसीबी मशीनों से नियमो के विरुद्ध अवैध रेत खनन किया जा रहा है। मामोर मै यमुना की धार मोड़ कर अवैध रेत खनन में बदस्तूर जारी है। लेकिन स्थानीय प्रशासन अवैध रेत खनन पर कोई भी कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। शनिवार की रात करीब 8:30 बजे मामोर में अवैध रेत खनन जारी है। आखिर कब अवैध रेत खनन पर प्रशासन कार्यवाही करेगा। मामले में एसडीएम देवेंद्र सिंह का कहना है कि अगर रात्रि में अवैध रेत खनन चल रहा है तो कार्यवाही की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended